पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्राइम स्क्वॉड ने पकड़ा सटोरिया

क्राइम स्क्वॉड ने पकड़ा सटोरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम स्क्वॉड ने पकड़ा सटोरिया

महासमुंद|आईपीएल में सट्‌टा खिला रहे एक युवक को क्राइम स्क्वॉड ने धर दबोचा। आरोपी के पास से सवा दो लाख रुपए के सट्‌टा पट्‌टी के साथ दस हजार नगद बरामद किया गया है। एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व डीएसपी विनोद मिंज के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत एवं टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के बीचोंबीच बस स्टैंड के पास स्थित दिनेश सैलून में आईपीएल में सट्टा चल रहा है। बाद इसके क्राइम स्क्वॉड की टीम ने घेराबंदी कर सेलून में छापा मारा। जहां दुकान के मालिक द्वारा आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग एवं दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच में सट्टा लिखते संतोष सेन पिता दिनेश सेन उम्र 32 वर्ष निवासी अयोध्या नगर महासमुंद को धर दबोचा गया। अारोपी के कब्जे से 2,35000 रुपये की सट्टा पट्टी एवं नगद 10,500 रुपये और 1 टीवी, रिमोट एवं 1 मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही के लिए मामला सिटी कोतवाली के सुपुर्द किया गया।

कृष्ण बने युवा मगधा यादव संघ अध्यक्ष

सराईपाली| फुलझर कौड़िया मगधा यादव सेवा संघ मुख्यालय खेमड़ा के तत्वावधान में सराईपाली विकासखंड में फुलझर कौड़िया युवा मगधा यादव सेवा संघ शाखा छुईपाली की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। युवा संगठन की आवश्यकता व उद्देश्यों पर बिंदुवार ओम प्रकाश यादव ने प्रकाश डाला। निर्वाचन समिति के मार्गदर्शन पर सदस्य लोकनाथ यादव छुईपाली, टीकाराम यादव परेवापाली, सुदाम यादव माकरमुता, कालिया यादव छिबर्रा, ध्रुव यादव बैदपाली ने पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिन्होंने युवा संघ का अध्यक्ष कृष्णकुमार यादव माकरमुता, उपाध्यक्ष गोवर्धन यादव घाटकछार, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव राफेल, सचिव श्रवण कुमार यादव लांती, सहसचिव मुक्तेश्वर यादव चिवराकुटा, संरक्षक लोकनाथ यादव छुईपाली, सहसंरक्षक लखपति यादव छुईपाली, प्रवक्ता राजकुमार यादव बागद्वारी, सलाहकार प्रकाश यादव घाटकछार, सह सलाहकार अधिकारी यादव गुठानिपाली, व्यवस्था प्रमुख करूणा सागर यादव छुईपाली, प्रचार प्रमुख उपेन्द्र यादव को नियुक्त किया।

खबरें और भी हैं...