कैलाशपुर में पांच दिवसीय लगा योग शिविर
महासमुंद| पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में कैलाशपुर में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग का प्रशिक्षण जिला प्रचारक दीपक वैष्णव दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को योग, आसन, खानपान और जड़ी-बूटियां जैसे आंवला, गिलोय एलोवेरा नीम पत्थरचट्टा, मेथी, जीरा, धनिया आदि के जरिए से घरेलू उपचार बताए। बच्चों को हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन, मयूरासन, शीर्षासन, पश्चिमोत्तानासन सिखाए।