भारतीय जनता किसान मजदूर संघ की बैठक आज
महासमुंद| भारतीय जनता किसान मजदूर संघ शहर इकाई की बैठक 20 मई की शाम 6 बजे स्वाध्याय केंद्र में आयोजित की गई है। बैठक में विधायक डाॅ विमल चोपड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगें। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्र के प्रभारियों की नियुक्ति, 10 जुलाई डाॅ विमल चोपड़ा के जन्मदिन पर रक्तदान कार्यक्रम व निराश्रितों की पेंशन बढ़ाने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी।