दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत
महासमुंद| दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। 15 मई की रात डब्ल्यूबी 23 डी 7447 का चालक अगीयासपुर बिहार निवासी अब्दुल रहमान पटेवा के पास राजधानी ढाबा में चाय पीने के लिए आ रहा था। इसी दौरान ढाबा के सामने से पटेवा की ओर जा रहे ट्रक डब्ल्यूबी 23 डी 8965 का चालक मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी अब्दुल रहमान तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी को चलाते हुए अब्दुल रहमान के ट्रक को सामने से ठोकर मार दी। अब्दुल रहमान ट्रक के स्टेयरिंग में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। उसके पैर व पेट में अंदरूनी चोट पहुंची थी। कुछ देर बाद हाईवे पेट्रोलिंग के वाहन से घायल को जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हाे गई।