पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उजड़े गार्डन, उखड़े झूले, एक पार्क भी बच्चों के लायक नहीं

उजड़े गार्डन, उखड़े झूले, एक पार्क भी बच्चों के लायक नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्‌टी के चलते स्कूल बंद है और बच्चे समय बिताने व मनोरंजन करने के लिए गार्डन से मायूस लौट रहे है। शहर के टाउन हाल स्थित गार्डन को छोड़कर सभी गार्डनों में टूटी कुर्सियां-झूले, टाॅयट्रेन भी जाम पड़ी हुई है। गार्डन समय पर नहीं खुलते है। बच्चों वहां से मायूस लौट रहे है। यहां तीन तस्वीरों के जरिए हम बता रहे हैं 3 गार्डन की हालत।

गार्डन को कर रहे मरम्मत : पालिका अध्यक्ष पवन पटेल का कहना है कि टाउन हाल स्थित गार्डन को ओपन जीम के रूप में विकसित किया गया है। बताया जा रहा है कि वहीं शहर के अन्य गार्डन में भी झूले, टेबल आदि लगाया जा रहा है, अन्य उपकरणों को भी चालू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

नौका विहार के लिए बनाया गया टैंक सूखा

कलेक्टर कालोनी से लगे गुरु गोविंदसिंह उद्यान को वीआईपी भ्रमण के हिसाब से सजाया गया था, यहां नौका विहार के साथ कसरत करने और झूलने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, लेकिन सब टूटे और सूखे हैं। सामने से आकर्षक दरवाजा लगाया गया है।

संजय कानन में तीन साल से बंद है टॉय ट्रेन

सभी गार्डनों में टूटी कुर्सियां-झूले, टाॅयट्रेन भी जाम पड़ी हुई है। संजय कानन स्थित टॉय ट्रेन पिछले तीन साल से बंद हैं, इसका उपयोग नहीं होने के कारण चक्के जाम हो गए हैं। ट्रेन में जंग लग रही है। यहीं स्थिति कुर्सी और झूलों की है। पहले संजय कानन से रोजाना 10000 रुपए की आवक थी, अब वहां हजार रुपए रोज खर्च किए जा रहे हैं। बिजली और चौकीदार पर पालिका शहर विकास की राशि खर्च कर रही है।

बस टाउन हाॅल गार्डन में लगा है ओपन जिम

शहर के एकमात्र गार्डन यहां लोगों को अभी समुचित सुविधा मिल पा रही है। यहां लोगों के लिए ओपन जीम का निर्माण कराया गया है। वहीं गार्डन का रंग रोगन भी किया गया है। झूले में बच्चे झूलते हुए नजर आ रहे है। लेकिन बाकी गार्डन समय पर नहीं खुलते है। बच्चों वहां से मायूस लौट रहे है।

खबरें और भी हैं...