दातुन तोड़ने बबूल के पेड़ पर चढ़ा था, गिरने से मौत
महासमुंद| दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। महासमुंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिरकोनी निवासी रामशरण निषाद शुक्रवार को खेत गया था। जहां दातुन तोड़ने के लिए बबूल पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।