महासमुंद| शनिवार को कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने सराईपाली पहुंचकर 26 मई को विकास यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले आम सभा स्थल का सभी अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सराईपाली विधायक रामलाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभा स्थल पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेड्स सहित सभी प्रकार के कार्यों के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी और उनके निर्वहन के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने विकास यात्रा के अवसर पर लोकार्पण एवं भूमिपूजन इत्यादि के लिए तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।