महासमुंद| पिथौरा में शिक्षाकर्मी संघ की बैठक में चर्चा करते सदस्य।
भास्कर न्यूज|महासमुंद
छत्तीसगढ़ पंचायत निकाय शिक्षक संघ जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पिथौरा में शुक्रवार को आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य मुद्दा 26 मई को विधानसभा मिशन हमारा संविलियन कार्यक्रम के तहत जिला के चारो विधानसभाओं में संविलियन संकल्प सभा के आयोजन को सफल बनाने के संबंध में था।
बैठक में सर्वसम्मति से 26 मई को जिला के विधान सभा मुख्यालयों में आयोजित संविलियन संकल्प सभा में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया। 26 मई को सराईपाली, बसना, बागबाहरा एवं महासमुंद विधानसभा मुख्यालयों में संविलियन संकल्प सभा आयोजित होगी।
बैठक में चर्चा दौरान आपसी स्थानांतरण एवं सीपीएस कटोत्रा की राशि को प्राण में अंतरण करवाने के लिए, पदोन्नति के लिए, वरिष्ठता सूची शीघ्र प्रकाशन के लिए सीईओ जिला पंचायत को ज्ञापन देने की बात कही गई। बैठक में जिला के आय व्यय की भी जानकारी दी गई। बैठक में नारायण चौधरी, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रांतीय सयुंक्त सचिव पूर्णानंद मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री केशव साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी रेखा पुरोहित, सदराम अजय, विजय प्रधान, राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, विजय कुमार धृतलहरे, रूपानंद पटेल, नरोत्तम चौधरी आदि उपस्थित थे।