पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की ठोकर से पिथौरा में पदस्थ आरक्षक घायल, रायपुर रिफर

ट्रक की ठोकर से पिथौरा में पदस्थ आरक्षक घायल, रायपुर रिफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की ठोकर से पिथौरा में पदस्थ आरक्षक घायल, रायपुर रिफर

महासमुंद| अज्ञात ट्रक की ठोकर से पिथौरा में पदस्थ एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पिथौरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा में पदस्थ आरक्षक दिलीप ठाकुर पिता संतोष ठाकुर गुरूवार की रात दस बजे के करीब अपने दोस्त से मिलने टप्पा गया था। दोस्त से मिलने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल सीजी 06 जीएल 1184 से लौट रहा था। एनएच 53 गुरूद्वारा के पास सांकरा की ओर से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे दिलीप ठाकुर माेटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया।

गांडा समाज अष्टप्रहरी नामयज्ञ 28 से

सराईपाली| छुईपाली में गांडा समाज द्वारा अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 28 मई से 8 प्रहर के लिए अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा जो कि 29 मई की शाम को पूरा होगा। कीर्तन शुरू से पहले सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में ओडिशा और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी। बाहक के रूप में रघुनाथ, प्रेमलाल, खिरसिंधु, मुन्ना, जगबंधु सोना छुईपाली, नित्यानंद कुम्हार, गोपाल कुम्हार, कदली सरार, ताराचन्द सोना गश्तीडीह ओडिशा, भास्कर कुम्हार, जयंत कुमार टेमरी छग, कैलाश व घनश्याम टेमरी छग, वरूण सोना, रमाकांत पस्तामुड़ा ओडिशा के साथ विशेष रूप से मां रूद्रेश्वरी युवा समिति छुईपाली के अध्यक्ष पतिराम छत्रे, उपाध्यक्ष हिरोद मुन्ना, सचिव राकेश निषाद, कोषाध्यक्ष रूपेश सोना, संयोजक अजय मुन्ना व संचालक सरपंच देवेंद्र मुन्ना होंगे।

हितग्राहियों और संस्थाओं को 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी

महासमुंद| जिला कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता द्वारा जिले के पांच हितग्राहियों व संस्थाओं को 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इन संबंधितों को राशि का भुगतान उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। इनमें ग्राम डूमरपाली के रामजी खडि़यों को वाद्य यंत्र क्रम करने के लिए 5 हजार, कस्तूरबा गांधी नेशनल मेमोरियल को ट्रस्ट के संचालन के लिए 20 हजार, ग्राम कनेकेरा के मानसिंग को बच्चों के पालन पोषण के लिए 10 हजार , ग्राम चौकबेड़ा के पुष्कर को उपचार के लिए 15 हजार तथा बावनकेरा के चित्ररेखा को उपचार के लिए 5 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

बरपेलाडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

महासमुंद| 23 मई 2018 को बसना विकासखंड के ग्राम बरपेलाडीह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को विकास यात्रा की तैयारी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए स्थगित किया गया है।

खबरें और भी हैं...