नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाया, जुर्म दर्ज
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाया, जुर्म दर्ज
महासमुंद| ग्राम कुहरी की एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुहरी की 16 वर्षीय एक नाबालिग 13 मई की सुबह से लापता है। आसपास व परिजनों के यहां खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला है। बाद इसके पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने बताया कि जिस दिन से उसकी नाबालिग बेटी लापता हुई है उसी दिन से ग्राम मुडियाडीह का महेंद्र ध्रुव भी लापता है। उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया होगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी संदेही युवक महेंद्र ध्रुव के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।