पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोंघीबाहरा स्कूल में 5 लाख से बनेगी बाउंड्रीवाल

घोंघीबाहरा स्कूल में 5 लाख से बनेगी बाउंड्रीवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोंघीबाहरा स्कूल में 5 लाख से बनेगी बाउंड्रीवाल

महासमुंद|
मंगलवार को घोंघीबाहरा स्कूल में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए विधायक डॉ. विमल चोपड़ा भूमिपूजन किया। अध्यक्षता पटेवा मंडल अध्यक्ष कीर्ति बघेल ने की। विशेष अतिथि सरपंच सुनीता मारकंडे, उमाकांत साहू, नरेश ध्रुव उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या है। पानी टंकी का पानी नल में प्रेशर नहीं होने के कारण कुछ मोहल्लों में नहीं पहुंच पाता। यहां के हैंडपंप का पानी भी अनुपयोगी है। डॉ. चोपड़ा ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि जिन मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंचता, वहां टंकी से आने वाली पाइपलाइन से पानी खींचने के लिए 1-2 एचपी का मोटर लगाया जाएगा। इस दौरान गांव के ज्ञानदास मानिकपुरी, जयलाल विश्वकर्मा, प्रेम खडिया, गुरबहारिन मानिकपुरी, ललिता बाई उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...