जिला रिटेल चेंबर की वार्षिक आमसभा कल
जिला रिटेल चेंबर की वार्षिक आमसभा कल
महासमुंद| जिला रिटेल चेंबर ऑफ कामर्स महासमुंद की वार्षिक आमसभा 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह आमसभा सुबह 9 से 11 बजे तक कचहरी चौक के हनुमान मंदिर के सामने होगी। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष दानेश्वर सिन्हा सालाना आय-व्यय की जानकारी देंगे। जिला सचिव भगवती प्रसाद साहू सदस्यता संबंधित कार्यों की जानकारी देंगी। आमसभा में प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद अबूजर अय्यूबी और उपाध्यक्ष भाऊलाल बेलेकर ने सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील की है।