भालू के हमले से महुआ बीनने गया युवक घायल
भालू के हमले से महुआ बीनने गया युवक घायल
महासमुंद| महुआ बीनने के लिए जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम मुड़मार नवाडीह निवासी कोसराम गोड़ सोमवार सुबह 5 बजे घर से निकला था। हमले में युवक के माथे में गहरी चोट आई है। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है। विभाग को सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को 5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।