पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत दिवस पर अफसरों ने किया श्रमदान

स्वच्छ भारत दिवस पर अफसरों ने किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय कार्यालयों और परिसर में जिलाधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई की। कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता भी सफाई अभियान में शामिल हुए। साफ-सफाई कर नगरपालिका के टिप्पर वाहनों में कचरा डाला गया। कलेक्टोरेट परिसर में सफाई अभियान के दौरान अपर कलेक्टर मोहम्मद शरीफ खान, संयुक्त कलेक्टर शिवकुमार तिवारी, एसडीएम प्रेमप्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर डीएस ध्रुव सहित विभिन्न शाखाओं के अफसरों ने भी श्रमदान किया।

खबरें और भी हैं...