पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 वार्डों में सिर्फ दो टैंकरों से पानी की सप्लाई

15 वार्डों में सिर्फ दो टैंकरों से पानी की सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागबाहरा| नगर के लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी नगरपालिका 15 वार्डों में मात्र दो टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई कर रही है। पानी की समस्या से निपटने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा उचित पहल नहीं की जा रही है। शहर के प्रमुख तालाब सूख जाने से लोगों को अब निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में पालिका द्वारा सही समय में टैंकर से पानी उपलब्ध नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है।

राहगीरों के लिए प्याऊ लेकिन वार्डों में व्यवस्था नहीं : नगर के करीब दस प्रमुख स्थानों में पालिका द्वारा प्याऊ शुरू कर दिया गया है। जिससे यहां काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए नहीं भटकना पड़ता, लेकिन वार्डों की स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है। बीते साल गर्मी के शुरुआती दिनों में ही पालिका ने पानी की समस्या से निपटने प्लान तैयार कर लिया था, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई थी। पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अभी महीनेभर की छुट्टी में है, जिसके चलते महासमुंद के सीएमओ को यहां का प्रभार दिया गया है। लेकिन आवश्यक कार्य अभी भी पूरा नहीं हो पा रहा है। पालिका के सभापति शैलेश साहू और जलालुद्दीन गोरी ने बताया कि पानी की गंभीर समस्या से निपटने के लिए उन्होंने अपनी पार्षद निधि से पानी टैंकर खरीदी करने का आवेदन 20 दिन पहले ही सीएमओ को दिया था।

खबरें और भी हैं...