पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैक टीम को दी कॉलेज के बीते 5 वर्षों की जानकारी

नैक टीम को दी कॉलेज के बीते 5 वर्षों की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद बंगलुरू (नैक) के तीन सदस्यीय दल मंगलवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के निरीक्षण के लिए पहुंचा। इस दल में डाॅ. आरएस शर्मा चेयरपर्सन, मुवा विजयालक्ष्मी मेम्बर को-आॅंडिर्नेटर और डाॅ. आरडी मोदी मेंबर शामिल थे।

प्राचार्य डाॅ. एके खरे ने बताया को टीम के सामने बीते 5 वर्षों में कॉलेज के विकास और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी विभाग, खेल, एनएसएस, एनसीसी, ग्रंथालय, रेडक्राॅस और कार्यालय के विषयों पर टीम को विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। टीम के सदस्यों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। वहीं कुलपति डाॅ. केएल वर्मा और एजुकेशन विभाग के प्रमुख डाॅ. सीडी अगासे भी पहुंचे थे। टीम के सदस्यों से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, अध्यक्ष और सदस्य योगेश्वर चंद्राकर ने मुलाकात की। दूसरे सत्र में शाम को महाविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नैक टीम के सामने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से संबंधित प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...