पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर संघ ने शुरू की विस चुनाव की तैयारी कराया जाएगा बूथ प्रभारियों का सम्मेलन

मजदूर संघ ने शुरू की विस चुनाव की तैयारी कराया जाएगा बूथ प्रभारियों का सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| भारतीय जनता किसान मजदूर संघ की आवश्यक बैठक विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में झलप, पटेवा, सिरपुर, तुमगांव, महासमुंद ग्रामीण और शहर मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ प्रभारियों की सम्मेलन करने के संबंध में चर्चा की गई।

बताया गया कि भारतीय जनता किसान मजदूर संघ द्वारा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जाएगा। डाॅ चोपड़ा ने कहा कि चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं। इन पांच सालों में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 200 गांव है, जिनका दौरा कर लिया गया है और सभी गांव में 4 से 5 बार जाया जा चुका है। कार्यकर्ताओं द्वारा शुरूआत से ही बहुत मेहनत किया जा रहा है। भारतीय जनता किसान मजदूर संघ के इन 200 गांवों में ईमानदार कार्यकर्ता है और सभी से सतत संपर्क भी बना हुआ है। विधानसभा में कुल 241 बूथ है जिनमें प्रति के पीछे दो कार्यकर्ता रहेंगे और शेष अन्य कार्यों पर ध्यान देंगे।

बूथ प्रभारियों का सम्मेलन 22 को

बैठक में तय किया गया कि 22 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों का सम्मेलन शंकराचार्य भवन में किया जाएगा जिसमें ग्राम के प्रमुख कार्यकर्ता, जोन प्रभारी व मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहेगें। बैठक में झलप मंडल अध्यक्ष सुनिल निषाद, महामंत्री इमरान हुसैन, पटेवा मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल यादव, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, सिरपुर मंडल अध्यक्ष रमाकांत ध्रुव, महामंत्री अजय मंगल ध्रुव, तुमगांव मंडल अध्यक्ष कीर्ति बघेल, महामंत्री राजेन्द्र घाडगे, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, महामंत्री यशवंत साहू, शहर मंडल से जितेंद्र साहू, सोरिद मंडल से नरेश ध्रुव बैठक में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...