पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के 25 वाहन जब्त, गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए

चोरी के 25 वाहन जब्त, गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरगढ़. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

बरगढ़|पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह पर कार्रवाई की है। आरोपियों से चोरी की 25 बाइक जब्त भी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों बीजेपुर थाना बुदापाली गांव के प्रफुल्ल मेहेर, बाबूलाल महल और बरपाली रसका गांव के अस्ठु सुना को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त बाइक बरगढ़, संबलपुर, मेलछामुंडा, सोनपुर, बरपाली सहित छत्तीसगढ़ के महासमुंद से चोरी किया जाना बताया गया है। इसमें से 10 बाइक को उसके मालिकों की पहचान कर हस्तांतरण कर दिया गया है। गौरतलब है कि बरगढ़ में एक बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। इसे लेकर टाउन थाना, सदर और बरपाली पुलिस की 3 टीम बनाई गई थी। छानबीन के दौरान पहले पुलिस ने बाबूलाल और प्रफुल्ल को गिरफ्तार किया था। तीसरा आरोपी अस्ठु चोरी की बाइक को गिरवी रख रकम वसूल करता था।

खबरें और भी हैं...