रवाना... तीर्थयात्रियों को विधायक ने दिखाई हरी झंडी
महासमुंद| बुधवार को महासमुंद स्थित संजय कानन के पास से ग्रामीण अंचल से आए 415 तीर्थ यात्रियों और महासमुंद शहर के 45 तीर्थयात्रियों को विधायक डॉ. विमल चोपड़ा और जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये यात्री तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम और मदुरई के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान पार्षद महेंद्र जैन, पार्षद राजू साहू, पार्षद खिलावन साहू, रोहित चंद्राकर, चंचल दुबे और गिरधर आवड़े उपस्थित रहे।