जागरूकता... मिशन क्लीन सिटी के लिए निकाली रैली
महासमुंद| शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक करने पालिका द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। मिशन क्लीन सिटी के निकाली गई रैली कलेक्ट्रोरेट कार्यालय से शुरु हुई। कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता, नपाध्यक्ष पवन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा महामंत्री एेतराम साहू, पार्षद मीना वर्मा, निरंजना शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत कचरा संग्रहित करने वाले, सूखा और गीला कचरे से खाद बनाने वाले कर्मचारी शामिल हुए। रैली में लोगों को गीले और सूखे कचरा के संबंध में जागरूक करने का संदेश दिया गया।