स्कूल भवन मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव की मांग
महासमुंद| शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने की। विभाग द्वारा स्वीकृत भवन और भवन विहिन स्कूलों व बांउड्रीवाल निर्माण, जिला खनिज संस्था न्यास नियम के अंतर्गत कार्यों की जानकारी अफसरों ने दी। चोपड़ा ने प्राथमिक शाला बोरिद, पाटनदादर में छत मरम्मत, प्राशा बम्हनी में छत निर्माण, प्राशा कोडार, प्राशा ठुमसा, प्राशा तेलीबाधा, प्राशा कर्राडीह, प्राशा खिरसाली में नया भवन, प्राशा भवन भावा (रामसागर पारा) में अहाता निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर काम कराने के निर्देश दिए।