पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो के 2000 कार्यकर्ता बाइक रैली तो 1000 महिलाएं एक ही रंग में दिखेंगी

भाजयुमो के 2000 कार्यकर्ता बाइक रैली तो 1000 महिलाएं एक ही रंग में दिखेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है। विकास यात्रा के साथ सराईपाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का स्वागत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 2000 बाइक के साथ रैली निकालकर करेंगे।

यही नहीं स्वागत समारोह को खास बनाने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी खास तैयारी की है। महिला मोर्चा की 1000 कार्यकर्ता एक रंग की साड़ी पहनकर सीएम का स्वागत करेंगी। मुख्यमंत्री का विकास रथ 26 मई को सराईपाली विधानसभा के हरदी गांव पहुंचेगा। यहां स्वागत सभा के बाद सीएम का रथ घरझरा, लंबर होते हुए सराईपाली पहुंचेगा, जहां आमसभा होगी। हरदा और घरझरा में केवल मुख्यमंत्री का स्वागत होगा, जबकि लंबर में मुख्यमंत्री अपने रथ से ही सभा को संबोधित करेंगे।

विकास यात्रा को देखते हुए बुधवार को सराईपाली में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल और विकास यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष और आला पदाधिकारी उपस्थित थे।

अलग-अलग होगा स्वागत, पूरे क्षेत्र को सजाया जाएगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा के अलग-अलग विंग हरदी, घरझरा और लंबर में मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही सराईपाली में भी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा। विकास यात्रा को खास बनाने के लिए पूरे सराईपाली को सजाया जाएगा। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभारी मंत्री ने लिया सभा स्थल का जायजा

सराईपाली प्रवास पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने मंडी प्रांगण में होने वाले आमसभा का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल पर आवश्यक तैयारी के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान विधायक रूपकुमारी चौधरी, रामलाल चौहान और चुन्नीलाल साहू के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...