पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 साल पहले ढहा पुल, बारिश में 12 किमी करना पड़ेगा सफर

3 साल पहले ढहा पुल, बारिश में 12 किमी करना पड़ेगा सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनेकरा मार्ग पर पुल पिछले तीन साल से ऐसे ही आधे हिस्से में खड़ा है।

महासमुंद| यह तस्वीर भलेसर-कनेकेरा मार्ग पर स्थित केशवा नाले के क्षतिग्रस्त पुल की है। यह पुल पिछले तीन साल से इसी हालात में है। तीन साल पहले केशवा नाला में बना पुल ढह गया था।

यही कारण है कि इस रास्ते से केवल गर्मी के दिनों में आवाजाही होती है। पिछले तीन साल से लोग ऐसे ही सफर कर रहे हैं। बारिश के दिनों में इसमें पानी भर जाता है, जिसके चलते कनेकेरा, धनसुली, जामगांव सहित अन्य गांव के ग्रामीणों को 10-15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। फिलहाल पुल जस का तस है, ऐसे में इस साल भी लोगों को नदी के रास्ते ही सफर करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...