पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी में होने वाला खेल प्रशिक्षण शिविर 21 मई तक चलेगा

गर्मी में होने वाला खेल प्रशिक्षण शिविर 21 मई तक चलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय निशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 मई से 21 मई किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बालबैडमिंटन, हॉकी एवं फुटबॉल, तहसील कार्यालय के सामने कराते, सिटी स्पोर्ट्स क्लब में कराते, पंचशील क्लब एवं केंद्रीय विद्यालय में ताईक्वांडो, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बेमचा में हॉकी एवं बॉल बैडमिंटन, खटटी में व्हॉलीबॉल, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में हैंडबॉल एवं सॉफ्टबॉल) तथा ब्लॉकों में 21 दिवसीय निशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक बागबाहरा में सुनसुनिया मिनी स्टेडियम में तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी एवं वालीबॉल, कोमाखान में फुटबॉल, बालक आश्रम बिहाझर में तीरंदाजी, ब्लॉक पिथौरा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला किशनपुर में वालीबॉल एवं जगदीशपुर में फुटबॉल, ब्लॉक बसना खटखटी में वालीबॉल, रोहिना में खो-खो एवं कबड्डी, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बसना में फुटबॉल, सराईपाली ब्लॉक के शासकीय बालक उच्च माध्यमिक शाला सरायपाली में फुटबॉल, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला सराईपाली में वालीबॉल, बोंदा में खो-खो एवं कबड्डी, खो-खो एवं कबड्डी का खेल प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...