केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राएं ले रहे ताइक्वांडो का प्रशिक्षण
महासमुंद|खेल व युवा कल्याण विभाग महासमुंद ने 21 दिवसीय निशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। यह प्रशिक्षण 21 मई तक चलेगा। इस दौरान बालक-बालिकाओं को जिला ताइक्वांडो संघ बच्चों को पंचशील क्लब और केंद्रीय विद्यालय में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहा है। बच्चों को किक, पंच, अनुशासन और शरीर का स्वस्थ रखने व्यायाम सिखाए जा रहे हैं। ताइक्वांडो सीखने डीपीएस, केंद्रीय विद्यालय, वेडनर मेमोरियल, शिशु संस्कार, देव संस्कृति स्कूल के छात्र शामिल हैं। प्रशिक्षण सचिव आनंद कुमार, मुख्य कोच भीषम कुमार और गर्ल्स कोच आकांक्षा निषाद, नीलम यादव दे रहे हैं।