पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटरी के दोहरीकरण से 40 परिवारों पर आफत, घर जाने रास्ता ही नहीं

पटरी के दोहरीकरण से 40 परिवारों पर आफत, घर जाने रास्ता ही नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर-वाल्टेयर रूट पर पटरीपार रहने वाले 40 परिवार इन दिनों काफी परेशान हैं। वे अपने घर जाने के लिए पहले जिस सड़क का इस्तेमाल करते थे, वहां अब दूसरी लाइन बिछाई जा चुकी है। ऐसे में अब घर के सामने गाड़ी रखने या वहां तक पहुंचने के लिए जगह ही नहीं बची हुई, जिसके चलते लोग पटरी के दूसरे किनारे में अपनी वाहन खड़ा कर पैदल ही पटरी पार कर घर जाने मजबूर हैं।

यही नहीं पटरीपार रहने वाले इन लोगों की समस्या को लापरवाह पालिका प्रशासन ने और बढ़ा दिया है। पालिका की ओर से यहां नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन पानी की निकासी नहीं होने के कारण नाली का पानी लोगों के घरों में जा रहा है। चूंकि मामला रेलवे और पालिका प्रशासन के बीच फंसा है, इसलिए लोगों की समस्याएं हल नहीं हो पा रही है।

कुएं में भर रहा नाली का पानी: पालिका द्वारा जो नाली का निर्माण किया जा रहा है वह ऊपरी हिस्सा होने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है जिसके कारण से नाली में पानी जाम हाे रहा है। नाली का पानी आसपास के घरों के कुओं में पहुंच रहा है। जिससे गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महासमुंद. इन घरों के सामने हैं रेलवे ट्रैक।

खबरें और भी हैं...