पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अछरीडीह और नयापारा में बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, हुआ भूमिपूजन

अछरीडीह और नयापारा में बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, हुआ भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|अछरीडीह व नयापारा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने भूमिपूजन किया। चोपड़ा ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और कहा समाज की सबसे बड़ी बुराई नशा है, इसके खिलाफ विरुद्ध हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम को लक्ष्मीकांत तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन मैथलीशरण ठाकुर व हरमोहन सोनवानी व आभार प्रदर्शन सरपंच ने किया। कार्यक्रम में कीर्ति बघेल,राजेंद्र घाडगे, सरपंच प्रेमिन साहू, मेघराज साहू, विजय साहू, भुरेश्वर साहू, हरमोहन सोनवानी पकलू निषाद, सतानंद निषाद, अवध सोनवानी, डाॅ भगवती साहू, पिरथि निषाद, दौलत निषाद, टेटकू निषाद, चमार राम कुंजबिहारी सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...