कथा... रामायण में 75 मंडलियां हुईं शामिल
सराईपाली| चकरदा में नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस साल इसमें 75 रामायण मंडलियों ने हिस्सा लिया। 9 दिनों तक चले रामायण में अंतिम दिन भजन का आयोजन किया गया। चकरदा सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में रामायण सुनने पहुंचे। इस दौरान फिंगेश्वर, महासमुंद, बागबाहरा, भटगांव, सारंगढ़, रायगढ़, तौसीर बिलासपुर, सरसीवां, गाताडीह, अमोदी, पहन्दा, कोकड़ी, बानीगिरोला, तेंदुमुड़ी, चकरदा, केंढुढार सहित अन्य जगहों की मंडलियां शामिल हुई। अंतिम दिवस एक कुंडीय यज्ञ भी किया गया। आयोजन में सरपंच धाकड़ सिंह, पूर्व सरपंच बुढ़ान सिंह, अजित पटेल, सुदर्शन साहू, पृथ्वी सिंह सिदार, शोभा राम पटेल, सुखदेव पटेल, धनेश मांझी, महेश पटेल, महेश दास आदि का सहयोग रहा।