करंट से युवक की मौत
महासमुंद| करंट की चपेट में आने से ग्राम टुरीडीह के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पटेवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टुरीडीह निवासी गोपाल दास खेत गया था, जहां वह करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।