पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइन लॅास रोकने ट्रांसफार्मर खपत व घरों की खपत का हो रहा मिलान

लाइन लॅास रोकने ट्रांसफार्मर खपत व घरों की खपत का हो रहा मिलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| लाइन लॉस रोकने बिजली कंपनी ने एनर्जी आॅडिट शुरू किया है, जिसके चलते अब हर यूनिट का हिसाब रखा जा रहा है। इसमें फीडर से ट्रांसफार्मर और ट्रांसफार्मर से घर तक कितनी बिजली गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रांसफार्मर पर कितना लोड पड़ रहा है और उसके जरिए कितनी खपत घरों में हो रही है इसका हिसाब किया जाएगा। शहर के जिस ट्रांसफार्मर में ज्यादा खपत होगी और बिलिंग कम होगा, उस क्षेत्र आने वाले दिनों में बिजली विभाग सरप्राइज चेकिंग करेगी, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।

ऐसे किया जा रहा एनर्जी ऑडिट : जिस क्षेत्र में लाइन लाॅस ज्यादा होगा, वहां फीडर से लेकर घर तक बिजली सप्लाई पर नजर रखी जा रही है। फीडर व ट्रांसफार्मर के बाद ग्राहकों के व्यक्तिगत खपत व राजस्व स्तर को आंका जा रहा है। इसके बाद जहां खपत ज्यादा होगी, उस क्षेत्र और घर की बिलिंग की जा रही है। बिजली विभाग ईई विशाल वाजपेयी का कहना है कि ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी हो रही है या नहीं, इसके लिए ट्रांसफार्मर में मीटर लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...