2 हजार 941 प्रकरणों का किया गया मिलान
महासमुंद| संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ की पहल पर सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं के खाते में त्रुटियों के निराकरण के लिए कलेक्टर के निर्देश पर 10 एवं 11 मई 2018 को दो दिवसीय शिविर का आयोजन जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में किया गया था। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी केके दुबे ने बताया कि विभिन्न विभागों में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा 5481 प्रकरण शिविर में उपलब्ध कराए गए। इनमें से 2 हजार 941 प्रकरणों का मिलान हुआ।