जाह्नवी सहित होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
गायत्री परिवार की उप जोन स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक गायत्री शक्तिपीठ में हुई, जिसमें रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार के जिला प्रभारियों के साथ ही धमतरी जिले के गायत्री परिजन शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गायत्री परिजन, प्रतिभाओं छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में 7वां स्थान प्राप्त करने वाली मगरलोड ब्लाक के ग्राम खिसोरा निवासी जाह्नवी पटेल को गायत्री मंत्र, शाल, श्रीफल, गुरू साहित्य एवं 1500 रूपए नगद देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा राजिम निवासी भास्कर यादव को मेरिट में 5वां स्थान बनाने पर शाल, श्रीफल एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
गातापार भखारा के 15 बाल कलाकारों ने बिलासपुर में संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उनका भी सम्मान किया गया। सभी जिला समन्वयकों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर चलाए जा रहे अभियान को गति देने समेत कई अन्य दिशा निर्देश प्रभारियों को दिए गए।
धमतरी. प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करते गायत्री परिवार के लोग।