रिवरडेल स्कूल का हुआ भूमिपूजन महासमुंद| रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल
रिवरडेल स्कूल का हुआ भूमिपूजन
महासमुंद| रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल नामक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल का शुभारंभ होने जा रहा है। इस विद्यालय की स्थापना शहर के पिटियाझर में हो रही है। जिसका भूमिपूजन स्कूल के प्रबंधक टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोविंद मुदलियार, दीपक अरोरा, किशोर भंडारी, अक्षत गोयल उपस्थित थे। एम्पावर इदुप्रेनेकर रायपुर का सफल शैक्षणिक प्रतिष्ठान, विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक स्कूल चला रहा है। उनके द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा, दिल्ली पब्लिक स्कूल संबलपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा, जेपी इंटरनेशनल स्कूल कांकेर, साधू राम विद्या मंदिर सूरजपुर एवं रायगढ़ संचालित है। रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल बच्चों के विकास को देखते सर्व सुविधायुक्त होगा जिसमें बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके।