पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 26 को होगी विकास यात्रा की आमसभा विभाग लगाएंगे योजनाओं की प्रदर्शनी

26 को होगी विकास यात्रा की आमसभा विभाग लगाएंगे योजनाओं की प्रदर्शनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

भास्कर न्यूज|महासमुंद

जिले में आगामी 26 मई को विकास यात्रा के कार्यक्रम होंगे। इसके तहत आमसभा का आयोजन होना है। विकास यात्रा के दौरान आमसभा आयोजन स्थल पर जिले के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों, निर्माण एवं विकासमूलक गतिविधियों से जुड़े स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मंगलवार को कलेक्टोरेट में संयुक्त कलेक्टर शिवकुमार तिवारी ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में चल रही निर्माणमूलक गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि विकास यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। सभी विभाग के अधिकारी आवश्यक तैयारियां कर लें। इसके अलावा आम सभा स्थल पर योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी हितग्राहियों की सूची भी तत्काल उपलब्ध कराएं। बैठक में सीपीएस अभिदाताओं के व्यक्तिगत विवरण तत्काल अपडेट करने कहा। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, श्रम, महिला एवं बाल विकास, खनिज, राजस्व सहित अन्य विभागों में संचालित गतिविधियों की समीक्षा कर उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर डीएस ध्रुव, पूजा बंसल एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...