पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिवंगत पत्रकार गोविंदलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि

दिवंगत पत्रकार गोविंदलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| प्रेस क्लब महासमुंद ने मंगलवार को शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार गोविदंलाल वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। संरक्षक बाबूलाल साहू ने कहा कि आज गांव-गांव तक अखबार पहुंचाने का जो वर्तमान परिदृश्य है, यह वोरा की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है।

आंचलिक पत्रकारिता को प्राथमिकता में रखने का श्रेय वोरा को जाता है। आंचलिक पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। अध्यक्ष आनंदराम साहू ने कहा कि पत्रकारिता के पुरोधा वोरा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता के क्षेत्र में वोरा ने जो कार्य अपने जीवनकाल में किया, वह वर्तमान और आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। पूर्व अध्यक्ष श्रीराम कुमार तिवारी सुमन, हेमंत राठौड़ , कोषाध्यक्ष विजय चौहान, राकेश झाबक ने भी वोरा के सानिध्य में बिताए पल और उनके साथ प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से जुड़ी अपनी यादों का स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के बाद शोकसभा का समापन हुआ। इस अवसर पर संरक्षक सालिकराम कन्नौजे, महासचिव र|ेश सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश पाटकर, सांस्कृतिक सचिव प्रभात महंती, सहसचिव आशुतोष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों में उत्तरा विदानी, ललित मानिकपुरी, पोषणलाल कन्नौजे, जसवंत पवार, देवीचंद राठी सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...