पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्टून बनाकर टीचर्स करेंगे अभिनय, सुनाएंगे किस्से

कार्टून बनाकर टीचर्स करेंगे अभिनय, सुनाएंगे किस्से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 1280 प्रायमरी स्कूल में अगले सत्र से जापान की तर्ज पर कागज के थियेटर के जरिए अभिनय कर बच्चों को सिखाया जाएगा। कमी शिबाई नामक इस पद्धति के लिए प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस पद्धति में एक काॅमिक्स की तरह कहानी को 5 से 6 पन्नों में कार्टून के माध्यम से टेबल में सजाया जाएगा, फिर कहानी को शिक्षक बोलकर अभिनय करते हुए बच्चों को सुनाएंगे। कहानी को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाएगा, जिससे छोटे बच्चों में कहानी के प्रति रूचि बढ़ेगी।

शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण: जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे का कहना है कि इस पद्धति को सभी प्रायमरी स्कूलों में लागू करने की योजना बनी है। संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया जा रहा है कि शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित कर इसके बारे में दिशा निर्देश दिया जाए। अगले सत्र से से इस पहल को प्राथमिकता से लागू करने की तैयारी चल रही है।

क्या है जापानी पद्धति कमी शिबाई

जापान में स्कूली बच्चों को कागज में बने कार्टून कैरेक्टर के जरिए अभिनय कर पढ़ाया जाता है। किसी कहानी के अलग-अलग अंश को चित्रों के माध्यम से रखा जाता है। इसमें शिक्षक द्वारा अपने हाव-भाव से चित्रों की मौखिक व्याख्या करते हैं। चूंकि यह पढ़ाई का दृश्य माध्यम होता है, ऐसे में बच्चों को ये आसानी से समझ में आता है। यही नहीं इससे बच्चों में कहानी रचना की सृजनात्मकता का विकास होता है।

अभिनय कर बच्चों को पढ़ाने से ये होंगे फायदे.....

यह कला बच्चों के लिए काफी रोचक है। इसे बच्चें भी स्वयं कर सकते हैं। कहानी सुनने और सुनाने के लिए बच्चे हमेशा लालायित रहते हैं। इस तरह से भी बच्चों के लिए यह तकनीक काफी रोचक साबित होगी। इसमें बच्चों का मनोरंजन और शिक्षा दोनों ही संभव है।

खबरें और भी हैं...