स्वीकृति... भोरिंग में बनेगा मंगल भवन
महासमुंद| ग्राम पंचायत भोरिंग में मंगल भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत मुख्यमंत्री द्वारा दी गई हैै जिसकी प्रथम किस्त 10 लाख रुपए निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग महासमुंद को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही विधायक निधि से विधायक ने 3 लाख रुपए की स्वीकृति दंतेश्वरी चौक स्थित रंगमंच जीर्णोद्धार के लिए दी है। उक्त कार्यों की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों द्वारा विधायक कार्यालय पहुंच कर गुलदस्ता भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान तेजराम साहू, चेतन साहू, डेमन साहू,गनेश साहू ,राजेश साहू आदि लोग उपस्थित रहे।