पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के खातेे में जाएंगे 165 करोड़ सीएम यहीं बांटेंगे पहला धान बोनस

किसानों के खातेे में जाएंगे 165 करोड़ सीएम यहीं बांटेंगे पहला धान बोनस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान 26 मई को किसानों वर्ष 2017-18 में बेचे गए धान का बोनस देंगे। सराईपाली में आमसभा के दौरान कुछ किसानों को सांकेतिक रूप से धान का बोनस वितरित किया जाएगा। इसके बाद जिलेभर के 90 हजार किसानों के खाते में बोनस की 165 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला सहकारी बैंक के अफसरों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष खरीफ सीजन 2017-18 में जिले के 90 हजार 917 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य में 55 लाख 3928.80 क्विंटल धान बेचा था। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के एवज में किसानों को इस साल 165 करोड़ 11 लाख 78 हजार 640 रुपए का धान बोनस दिया जाएगा।

धान पर बोनस बांटने के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 2018 का चुनावी बिगुल भी फूंकेंगे। क्योंकि छत्तीसगढ़ में धान बोनस का मुद्दा प्रमुख रहा है। धान पर बोनस की मांग को लेकर महासमुंद जिले के किसानों ने हाईकोर्ट तक की पदयात्रा की थी। यही कारण है कि महासमुंद जिले के चारों विधानसभा में किसानों के यह मुद्दे जरूर रहेंगे। ज्ञात हो कि जिले के 5 किसानों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने 12 दिन अनशन किया था। इसके बाद भी जब मांगें पूरी नहीं हुई तो किसानों ने हाईकोर्ट तक की पदयात्रा की थी।

महासमुंद|जिला सहकारी बैंक में इस तरह किसान बोनस लेने पहुंचते है।

सरकार ने अपना वादा पूरा किया, किसान उत्साहित

भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया। साल 2017 में बोनस तिहार के दौरान जब मुख्यमंत्री बोनस बांटने आए थे, तभी उन्होंने मंच से कहा था कि इस साल जो धान बेचा जाएगा, उसका बोनस अगले साल अप्रैल-मई में दिया जाएगा। वादे के अनुरूप इस साल मई महीने में ही बोनस वितरित किया जा रहा है। इससे किसानों में उत्साह है। धान पर बोनस बांटने के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 2018 का चुनावी बिगुल भी फूंकेंगे।

इस साल सूखा होने के कारण पिछले साल से 19 करोड़ रुपए कम का बोनस

इस साल सूखे के चलते धान का उत्पादन कम हुआ है और खरीदी भी कम हुई है। यही कारण है कि पिछले साल की तुलना में इस साल19 करोड़ रुपए कम यानि 165 करोड़ रुपए का बोनस किसानों को वितरित किया जाएगा। इस साल बोनस पाने वाले किसानों की संख्या भी पिछले साल से कम है। पिछले वर्ष 184 करोड़ रुपए का बोनस धान पर दिया गया था।

एक नजर इस साल के धान खरीदी और बोनस पर...

बैंक कुल धान खरीदी (क्विं) बाेनस की राशि

कोमाखान 394053.20 118215960.00

झलप 441853.00 132555900.00

तुमगांव 411522.70 123456810.00

तोरेसिंहा 414902.40 124470720.00

पिथौरा 487575.20 146272560.00

पिरदा 332963.60 99889080.00

बसना 507731.00 152319300.00

बागबाहरा 480088.70 144026610.00

भंवरपुर 312133.40 93640020.00

महासमुंद 589691.00 176907300.00

सराईपाली 718223.00 215466900.00

सांकरा 413191.60 123957480.00

कुल 5503928.80 1651178640.00

किसानों में असंतोष नहीं होगा कम: कांग्रेस

इधर, बोनस बांटने को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा से किसानों का असंतोष कम नहीं होने वाला। सरकार ने किश्तों में दो साल का बोनस दे रही है। बोनस का वादा पांच साल का था। यदि सरकार बोनस की बजाय 21 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वायदा पहले पूरा करती तो किसानों को बोनस की तुलना में दो गुनी राशि मिलती, लेकिन सरकार ने बोनस देने की घोषणा करके भी 21 सौ करोड़ रुपए बचा लिए।

खबरें और भी हैं...