समर कैंप का ग्रैंड फिनाले 23 को
महासमुंद| चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद में 23 मई की शाम 3 बजे स्कूल परिसर में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समर कैम्प में भाग लेने वाले सभी बच्चों के पालकों को आमंत्रित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, द्वारिका चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, लक्ष्मीनाथ चंद्राकर मौजूद रहेंगे।