पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.50 लाख महिलाओं व कॉलेज छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन, आवेदन आज से

1.50 लाख महिलाओं व कॉलेज छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन, आवेदन आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचार क्रांति योजना के तहत जिले के 1.50 लाख महिलाओं और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को माइक्रोमैक्स कंपनी का भारत-2 और भारत-4 मोबाइल दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए आज से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने और जमा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव, शहरी आबादी नगरीय निकाय और कॉलेज स्टूडेंट्स महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इन सभी जगहों पर आवेदनपत्र पहले ही भेजे जा चुके हैं। एनआईसी के जिला प्रभारी आनंद सोनी व स्वाॅन प्रभारी भूपेंद्र अंबिलकर ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना का लाभ उन्हें मिलेगा, जिनका नाम सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण सूची - 2011 में है। इस सूची में जिले के 1.16 लाख परिवार शामिल है। आवेदन की प्रक्रिया 21 से 25 मई तक चलेगी।

योजना के तहत पहले चरण में जिले के 189 गांव को शामिल किया गया है। ये ऐसे गांव हैं, जिसकी आबादी 1 हजार से अधिक है और मोबाइल नेटवर्क है। स्मार्टफोन परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा। जिस परिवार में महिला मुखिया नहीं है उस परिवार की 18 से 60 वर्ष आयु की महिला को फोन दिया जाएगा, अगर नहीं है, वहां वरिष्ठ पुरूष को दिया जाएगा।

महासमुंद. स्मार्ट फोन जो बांटे जाएंगे।

सूची में जिनका नाम नहीं, वे भी कर सकते हैं आवेदन

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2011 की सूची में जिस परिवार का नाम नहीं है, वे भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। ऐसे परिवार के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित है। आवेदन के पश्चात नए लोगों के नाम का अनुमोदन ग्राम सभा या संबंधित विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

एंड्रायड 7.0 को अपग्रेड किया जा सकेगा

भारत 2 (माइक्राेमैक्स कंपनी) - ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में

- एंड्रायड 7.0 (जिसे और अपग्रेड किया जा सकता है)

4 इंच की स्क्रीन

5 मेगापिक्सल फ्रंट, 2 मेगापिक्सल बैक कैमरा

8 जीबी मेमोरी

1 जीबी रैम

भारत 4 (माइक्राेमैक्स कंपनी) - कॉलेज स्टूडेंट्स

एंड्रायड 7.0 (जिसे और अपग्रेड किया जा सकता है)

5 इंच की स्क्रीन

8 मेगापिक्सल फ्रंट, 5 मेगापिक्सल बैक कैमरा

16 जीबी मेमोरी

2 जीबी रैम

ऐसे करें आवेदन...

आवेदन की प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो रही है। जिनका नाम एसईसीसी-2011 की सूची में शामिल है वे पंचायत सचिव, नगर पंचायत, नगर पालिका में जाकर आवेदनपत्र प्राप्त कर सकते हैं। रंगीन आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड और जॉब कार्ड की फोटो कॉपी जमा करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र में परिवार के सदस्यों का नाम और उनका भी आधार नंबर भरना होगा।

खबरें और भी हैं...