पालिका में ‘स्काई’ की सूची नहीं, बैरंग लौटीं महिलाएं
महासमुंद|नगर पालिका में स्काई योजना के लिए सूची नहीं मिलने से फार्म भराने का कार्य शुरू नहीं हो पाया जिससे फार्म भरने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायतों में फार्म भरने के लिए सुबह से ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत कार्यालय में दस्तावेज लेकर पहुंच रहे थे। स्काई योजना के तहत शासन द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 2011 के सामाजिक आर्थिक जनगणना में जिस महिला मुखिया का नाम है उसे शासन द्वारा निशुल्क मोबाइल का वितरण किया जाना है।