महासमुंद | पाटीलबाहरा नांदगांव के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटीलबाहरा नांदगांव निवासी अशोक पटेल पिता मोतीलाल पटेल ने 20 मई को अज्ञात कारणों से जागबाड़ी नाला के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।