पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्धमान नगर में जल संकट, पाइप लाइन विस्तार करने की मांग

वर्धमान नगर में जल संकट, पाइप लाइन विस्तार करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्धमान नगर में जल संकट, पाइप लाइन विस्तार करने की मांग

महासमुंद|ग्राम पंचायत बेमचा के वर्धमान नगर में जल संकट गहराने से लोग परेशान है। सोमवार को निवासरत लोगों ने महानदी जलावर्धन योजना के तहत नगर पालिका से पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पाइप लाइन विस्तार किए जाने की मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत बेमचा से लगा हुआ क्षेत्र है यहां पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर पालिका की महानदी जलावर्धन योजना की पाइप लाइन उत्तम फ्यूल्स तक पहुंची है जिसका विस्तार वर्धमान नगर की ओर किए जाने से उनकी पानी की समस्या दूर होगी। पाइप लाइन विस्तार के लिए वे पालिका को अवगत करा चुके है और पंचायत से प्रस्ताव बनाकर सौंप भी चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। यहां निवासरत करीब 200 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...