पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साबुन आर्ट में लोगों को हुनर दिखाने का मौका

साबुन आर्ट में लोगों को हुनर दिखाने का मौका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरौंडा चौक गायत्री मंदिर में साबुन आर्ट पर कार्यशाला का आयोजन का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यशाला में बच्चे साबुन के प्रयोग के गुर सीख रहे हैं।

आर्ट एग्जिबिशन में अपना हुनर दिखाने वाले 47 साल के जयराम ने ऐसे बच्चों को आर्ट सिखाने की सोची, जो साबुन आर्ट बनाना चाहते है, लेकिन सही गाइडलाइन ना मिलने पर अपना हुनर निखर नहीं पाते। इसके लिए गायत्री मंदिर में नि:शुल्क आर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माटी बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने की।

बच्चों को आर्ट के माध्यम से सिखा रहे देशप्रेम : पटेल का कहना है कि वो खुद 15 साल की उम्र से आर्ट बना रहे हैं। उसका फेवरेट सब्जेक्ट आजादी और देश प्रेम ही है। इस सब्जेक्ट पर वो आर्ट बनाना पसंद करते हैं। ये बेहतर मौका था जब वो दूसरे बच्चों को देश से प्रेम करने का मैसेज देना चाहते थे।

आयोजन

बरौंडा चौक गायत्री मंदिर में साबुन आर्ट पर कार्यशाला का आयोजन का शुभारंभ

महासमुंद|कार्यशाला में आर्ट का अवलोकन करते हुए अतिथि।

एससीईआरटी में जाकर सिखाया आर्ट का प्रशिक्षण

कुछ दिन पहले ही आर्ट गैलरी में पटेल ने अनोखा एग्जिबिशन लगाया। इसमें 100 शिक्षकों की आर्ट पेंटिंग लगाई गई। सभी आर्ट देश प्रेम थीम पर आधारित थी। एससीईआरटी रायपुर के लिए सेलेक्शन हुआ। खुद जाकर वहां शिक्षकों को आर्ट के बारे में बताया। उन्होंने स्कूलों में यह आर्ट बनाने के लिए शिक्षकों काे प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...