पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग से शादी का बोलकर किया शारीरिक शोषण, केस

नाबालिग से शादी का बोलकर किया शारीरिक शोषण, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद । बसना थााना के ग्राम चिमरकेल में एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शाेषण करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिमरकेल की एक 16 साल की नाबालिग को गांव के ही आरोपी भोग साय ने शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। इस दाैरान आरोपी ने नाबालिग का शारीरिक शोषण भी किया। इधर नाबालिग के मिलने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

नाबालिग का अपहरण : सराईपाली थाना के ग्राम दर्राभाठा में एक नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। सराईपाली पुलिस ने बताया कि दर्राभाठा की एक नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति 17 मई को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आसपास व अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन नाबालिग का कोई पता नहीं चला। इसके बाद शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...