जिला खनिज न्यास निधि एवं विवेकानंद प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले के 111 शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों में कक्षा 11वीं उत्तीर्ण व नए सत्र 2018-19 में 12 वीं जाने वाले छात्र छात्राओं के लिए 6 दिवसीय निशुल्क आवासीय कॅरियर काउंसिलिंग समर कैंप का आयोजन विगत 7 मई से 9 जून 2018 तक जिला मुख्यालय के केन्द्रीय विद्यालय में किया जा रहा है। प्रतिभागी विद्यार्थियों को तीन दिवस ट्री फाउन्डेशन गुहावटी द्वारा प्रशिक्षण व चतुर्थ दिवस जंगल सफारी, इंद्रावती भवन व पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण कराया जा रहा है। अंतिम 2 दिवस अगला कदम रायपुर, प्रोफेशनल ट्यूटोरियल रायपुर के अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के 4 दल सत्यम, शिवम्, सुन्दरम् मधुरम बनाया जाता है। सभी दल के द्वारा एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कृत भी किया जा रहा है। इसी प्रकार अगले चरण के समर कैंप में 28 मई से से 2जून 2018 तक विकासखंड पिथौरा तथा 4 से 9 जून 2018 तक ब्लॉक महासमुंद के चयनित प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।