कलेक्टोरेट में पीने को पानी नहीं, टैंकर से की जा रही सप्लाई
महासमुंद| ये तस्वीर कलेक्टोरेट परिसर की है, जहां सप्ताहभर से यहां पानी की समस्या बनी हुई है। बोर खराब होने के कारण यहां पेयजल संकट है। यही कारण है कि यहां नगर पालिका के टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है। पानी की समस्या के चलते कई बार कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों फटकार लगाया है। बावजूद इसके इस समस्या का निदान अब तक नहीं हो पाया। मंगलवार को जनदर्शन में दूर-दराज से आए लोगों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।