पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 सालों से जमीन पर काबिज, फिर भी नहीं मिला पा रहा पट्‌टा

60 सालों से जमीन पर काबिज, फिर भी नहीं मिला पा रहा पट्‌टा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर जनदर्शन में आज संयुक्त कलेक्टर श्री शिवकुमार तिवारी ने जिले के दूर-दराज से आए ग्रामीणों, प्रतिनिधि मंडल एवं नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने सभी आवेदकों के आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में आज आवेदन मांग एवं शिकायत से संबंधी 85 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में बागबाहरा विकासखंड के ग्राम जोरातराई निवासी रामेश्वर संवर ने वनाधिकार पट्टे की मांग के लिए अपना आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे विगत 60 वर्षों से उक्त जमीन को काबिज की हैं, लेकिन उन्हें अभी तक वनाधिकार पट्टा प्रदाय नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को उचित कार्रवाई करने को कहा। ग्राम दर्रीपाली के डगेश्वर ध्रुव में अपने घर के ऊपर से गए मेन विद्युत तार लाईन को और अधिक ऊपर कराने के लिए आवेदन सौंपा। करमापटपर निवासी ललेन्द्र ठाकुर ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि वे बागबाहरा स्थित देना बैंक में दैनिक वेतन भोगी में चपरासी के पद पर कार्यरत थे उन्हें 9 मार्च 2018 से कार्यमुक्त कर दिया गया जिसे पुनः कार्य पर रखने के लिए संबंधित बैक शाखा को आदेश करने की गुहार लगाई। मोहका के श्रीवर्धन भोई ने जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि एक गरीब परिवार से है उसके 1950 की स्थिति में उनके दादा के पास कोई भी जमीन का दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने में दिक्कतें आ रही है।

गुहार

साप्ताहिक जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, आवेदन मांग और शिकायत से संबंधी 85 आवेदन मिले

कलेक्टर को लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया।

80 परिवार फिर भी हैंडपंप नहीं

मोंहदी के नया बस्ती बहडोला के ग्रामीणों ने अतिशीघ्र पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की, उन्होंने बताया कि उस बस्ती पर 20 परिवार के 70-80 लोग निवासरत है, जहां पीने के लिए शुध्द पेयजल के लिए बोर अथवा हैण्डपंप की व्यवस्था नहीं हैं इस पर श्री तिवारी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसी तरह लभराखुर्द के श्री मोहन धु्रव ने उसके घर के सामने लगाए जा रहे विद्युत खंभे को रोकने, कोटादादर के भागीरथी ध्रुव ने शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिलने, मानपुर के नोहर ध्रुव ने इंदिरा आवास का पैसा दिलाए जाने, ग्राम मामाभांचा के 70 वर्षीय धनसाय ध्रुव ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने, कलेण्डा के डमरूलाल ने खसरा नंबर का त्रुटि सुधार करने, कौंसरा के परमानंद बघेल ने अपने निजी जमीन पर मनरेगा के तहत डबरी निर्माण कराने, बिराजपाली के टुकेश्वर साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाए लाने के आवेदन दिए।

खबरें और भी हैं...