पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़ी से आई रोने की आवाज नवजात देखकर लोग दंग

बाड़ी से आई रोने की आवाज नवजात देखकर लोग दंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| ग्राम सुईनारा के ग्रामीण उस वक्त दंग रह गए जब सुबह-सुबह एक नवजात के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब ग्रामीण पहुंचे तो नवजात बच्ची को देखकर दंग रह गए। कुछ घंटे ही पहले ही फेंकी गई नवजात बच्ची पर समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ गई। इसी के चलते बच्ची को बचाया जा सका। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और उसे जिला चिकित्सालय के शिशु केयर यूनिट में रखा गया है।

बुंदेली चौकी के ग्राम सुईनारा में मंगलवार की सुबह केशव चक्रधारी की बाड़ी के किनारे नवजात बच्ची पड़ी मिली। चूहे-बिल्ली के जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नवजात बच्ची को देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बुंदेली चौकी को दी गई। सूचना पाकर बुंदेली चौकी प्रभारी विजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाद इसके मितानिन व ग्रामीणों की मदद से बच्ची को दूध पिलाकर 108 को खबर की गई। 108 वाहन की मदद से बागबाहरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी मिश्रा ने बताया कि अज्ञात लोगों ने सुबह पांच बजे के करीब ही नवजात बच्ची को फेंका होगा।

बच्ची खतरे से बाहर

नवजात बच्ची को जिला चिकित्सालय के शिशु केयर यूनिट में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है। बच्ची को फेंके जाने से कुछ जगहों पर हल्की खरोंच के निशान मिले हैं, जिसका उपचार किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात बच्ची का जन्म समय से पहले आठ माह में हुआ है। उसका वजन एक किलो 80 ग्राम है। फिलहाल बच्ची को जिला चिकित्सालय के शिशु केयर यूनिट में रखा गया है।

मामला दर्ज किया गया

नवजात बच्ची मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। दिनभर इसे लेकर ही चर्चा होती रही। इधर पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। बुंदेली चौकी प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...