शादी में जाने और रात रुकने की बात पर पत्नी को पीटा
महासमुंद| प|ी ने शादी में जाने और रात रुकने की बात कही तो पति ने इस बात पर आपत्ति जताते हुए महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव कर रहे पुत्र को भी मारपीट के दौरान चोटें आई है। रविवार को कोतवाली थानांतर्गत मौहारीभाठा मोहल्ले की महिला निर्मला देवांगन ने पति संतोष देवांगन द्वारा की गई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि शादी में जाने को लेकर हुए विवाद और आपत्ति के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और इस दौरान पुत्र विकास देवांगन को भी चोटें आई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।